फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों ने भूखे पेट ट्रेनों का संचालन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन मास्टरों ने भूखे पेट
विज्ञापन

किया ट्रेनों का संचालन
- अपनी मांगों को लेकर उत्तर रेलवे मुख्यालय पर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन मास्टरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कई स्टेशनों के स्टेशन मास्टर भूखे पेट ड्यूटी पर रहे। शनिवार को उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस पर भूखे पेट धरना भी दिया। वे ग्रेच्युटी फंड 4200 के करीब पहुंचने पर भी तीसरी पदोन्नति के साथ ही काम करने के घंटों को निर्धारित किए जाने, संरक्षा और तनाव भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित भूख हड़ताल में शामिल स्टेशन मास्टरों का कहना है कि देश भर में कई ऐसे स्टेशन हैं, जहां उन्हे 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है। इस तरह के अमानवीय रोस्टर को रद्द किया जाना चाहिए। ट्रेन चलाने के समय कई तरह की संरक्षा व तनाव का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संरक्षा व तनाव भत्ता मिलना चाहिए। स्टेशन डायरेक्टर के पद पर वरिष्ठ स्टेशन मास्टरों की भी नियुक्ति होनी चाहिए। नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि जिस स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा है, वहां सहायक स्टेशन मास्टर की नियुक्ति होनी चाहिए। कई बार ड्यूटी रात में खत्म होती है, ऐसे में घर जाना मुश्किल होता है। लिहाजा स्टेशन पर ही रेस्ट रूम की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें