फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं कोर्स में छात्रों को 20 फीसदी क्रेडिट का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए.....
विज्ञापन

स्वयं कोर्स में छात्रों को 20
फीसदी क्रेडिट का लाभ
- यूजीसी व एआईसीटीई ने विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षण संस्थानों को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पाइरिंग माइंड) कोर्स करने वाले छात्रों को 20 फीसदी क्रेडिट का लाभ दिया जाएगा। यूजीसी व एआईसीटीई ने विश्वविद्यालयों समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को क्रेडिट ट्रांसफर के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों से स्वयं कोर्स में रजिस्टर्ड छात्रों की जानकारी भी मांगी है।
विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में नया सत्र शुरू होने के साथ नए छात्रों को स्वयं कोर्स के बारे में जानकारी मुहैया करवाने को कहा गया है। कॉलेज प्रबंधन को जागरूकता शिविर के माध्यम से बताना होगा कि स्वयं कोर्स करने से 20 फीसदी क्रेडिट का लाभ मिलेगा। यह क्रेडिट उक्त छात्र की डिग्री प्रोग्राम में भी ट्रांसफर हो सकेंगे। स्वयं प्लेटफार्म पर 800 ऑनलाइन कोर्स रजिस्टर्ड हैं। जबकि इस साल के अंत तक मूक कोर्स की संख्या 1500 से अधिक हो जाएगी। मूक कोर्स के माध्यम से स्कूल, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, लॉ समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक साल में 34 लाख छात्र रजिस्टर्ड
एक साल में मूक कोर्स में 34 लाख छात्र रजिस्टर्ड हो चुके हैं। इन रजिस्टर्ड छात्रों ने 800 कोर्स में दाखिला लिया है। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में मूक कोर्स से तीन करोड़ छात्रों को जोड़ा जाएगा। मूक कोर्स में छात्रों को ऑनलाइन ही स्टडी मैटेरियल, शिक्षक उपलब्ध होता है। छात्र अपनी इच्छा से कोर्स का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें