फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्दय की धमनी से निकाली टेनिस बॉल से ड़ेढ गुना बड़ी गांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
धमनी से निकाली टेनिस बॉल से डेढ़ गुना बड़ी गांठ
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल की धमनी में मौजूद टेनिस बॉल के आकार की गांठ (सिस्ट) को डॉक्टरों ने निकाल कर मरीज को जीवनदान दिया है। डॉक्टरों का मानना है कि गांठ को निकालना चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल यह गांठ दिल की बाई ओर थी, जिसके चलते मरीज की जान भी जा सकती थी। गांठ के चलते मरीज की पीठ व रीढ़ की हड्डी से होता हुआ दर्द पैरों तक पहुंच रहा था। इससे मरीज को चलने फिरने में परेशानी हो रही थी।
मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल शालीमार बाग के डॉ. रुद्र प्रसाद आचार्य ने बताया कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तो चलने-फिरने में बेहद दिक्कत थी। हालत यह थी कि वह कुछ मीटर भी बिना सहारे के चलने में असमर्थ था। प्रारंभिक जांच के बाद एमआरआई व सीटी स्कैन समेत अन्य जांच करवायी गयी। ऑन्कोलाजी विभाग में अन्य जांच हुई, जिसमें यह गांठ का पता चला। गांठ टेनिस बाल से डेढ़ गुना बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के सीनियर कंसलटेंट डॉ. दिनेश कुमार मित्तल के मुताबिक, मरीज के शरीर में यह गांठ करीब छह साल से थी, लेकिन शुरुआत में ध्यान नहीं दिया। इस गांठ को निकालने में अस्पताल के कई विभागों की टीम ने मिलकर काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें