गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ सहित यूपी ऑल
--------
हेडिंग: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी गोल्फ सिटी
यमुना प्राधिकरण एयरपोर्ट के पास स्टेडियम समेत देगा विश्वस्तरीय सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर में प्रस्तावित नोएडा एयरपोर्ट के निकट गोल्फ सिटी बनेगी। इसमें गोल्फ कोर्स, स्टेडियम व अन्य तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण अपने क्षेत्र में बदलाव की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए सेक्टर-22ई को चुना है। यह सेक्टर एयरपोर्ट के प्रस्तावित क्षेत्र से सबसे नजदीक है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि यह योजना सबसे सफल रहेगी। एयरपोर्ट के नजदीक गोल्फ सिटी सबसे बेहतर रहेगी। सीईओ के आदेश के बाद नियोजन विभाग इस योजना को मूर्त रूप देने में जुट गया है। यमुना प्राधिकरण शहर के लिए एक स्टेडियम भी देगा। जिससे बड़ी खेल प्रतियोगिताएं भी यहां पर हो सकें। प्राधिकरण सेक्टर-22एफ में स्टेडियम बनाएगा। यह स्टेडियम विश्व स्तर का होगा। इसमें इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल का प्रावधान होगा। शहर के लिए एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें सभी तरह की उच्चस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि लोगों को उनके घर के सभी तरह के खेलों का आनंद ले सके।
-----------------
योजना बनाने के लिए नियोजन विभाग को निर्देश
नोएडा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास गोल्फ सिटी बसाई जाएगी। इसके लिए सेक्टर का चयन कर लिया गया है। पूरी योजना बनाने के लिए नियोजन विभाग से कहा गया है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण