फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात यूजी कोर्सेज के लिए स्पॉट आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूजी कोर्सेज की खाली सीटें के लिए स्पॉट आवंटन
विज्ञापन

- प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए शेड्यूल जारी
अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा आधारित यूजी कोर्सेज की खाली सीटें अब स्पॉट आवंटन के जरिए भरी जाएंगी। डीयू में बीएमएस, बीबीए (एफआईए), बीबीई, बीएलएड, बीटेक (आईटी व एमआई), बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज व सोश्ल साइंस, दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, बीएससी (फिजिकल एजुकेशन व एसएस) कोर्सेज में पांचवीं सूची के दाखिले समाप्त होने के बाद भी सीटें खाली हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने इन सीटों को ऑन स्पॉट आवंटन से भरने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अब इन कोर्सेज में दाखिले के लिए स्पॉट आवंटन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। 9 अगस्त को दोपहर 1 बजे सीटों की संख्या की अधिसूचना जारी होगी। 11 अगस्त को आवंटन किया जाएगा। आवंटन के बाद 13 अगस्त को दस्तावेजों का सत्यापन व फीस का भुगतान होगा। 14 अगस्त दोपहर 12 बजे तक फीस जमा कराई जा सकेगी। 14 अगस्त दोपहर 1.30 बजे तक प्रतीक्षा सूची को पहले से निर्धारित सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। 16 अगस्त को उनके दस्तावेजों का सत्यापन व फीस का भुगतान होगा। उल्लेखनीय है कि प्रवेश परीक्षा आधारित स्नातक कोर्सेज के लिए दाखिला प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरु हुई थी। इसके लिए पांच सूची जारी की गई थी। आखिरी सूची के दाखिले 8 अगस्त को संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें