फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण लेकर नौकरी के लिए तैयार होंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल प्रशिक्षण लेकर नौकरी के लिए तैयार होंगे छात्र
विज्ञापन

-160 से अधिक दसवीं-बारहवीं के छात्रों के लिए शुरू हुआ विद्युत कौशल केंद्र
-आईटीआई पूसा में हैवेल्स कंपनी के सहयोग से खोला गया है केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई के छात्रों को नवीनतम व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विद्युत कौशल केंद्र खोला गया है। आईटीआई पूसा में हैवेल्स ने यह अत्याधुनिक विद्युत कौशल केंद्र स्थापित किया है। यह केंद्र हर साल लगभग 160 छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नौकरी के लिए तैयार करने में सक्षम करेगा।
बीते सालों में विनिर्माण (मैनुफैक्चरिंग) क्षेत्र में सरकार का प्रमुख फोकस रहा है। विनिर्माण क्षेत्र के महत्व और इससे उत्पन्न होने वाले रोजगार को देखते हुए इस कौशल केंद्र को शुरू किया गया है। इसके लिए आईटीआई ने हैवेल्स के साथ करार किया है। इस साझेदारी के तहत छात्रों को हैवेल्स औद्योगिक स्विच, मोटर, वॉटर हीटर, घरेलू् उपकरणों आदि के लिए विशिष्ट प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। हैवेल्स कंपनी की ओर से पांच साल तक प्रयोगशाला का रखरखाव भी किया जाएगा। वहीं आईटीआई फैकल्टी छात्रों को प्रशिक्षत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग सचिव देवेन्द्र सिंह ने कहा कि आईटीआई की हैवेल्स के साथ साझेदारी होने से छात्र नवीनतम तकनीक से परिचित होंगे। साथ ही छात्रों को कंपनी के साथ जुड़ने से जॉब अवसर भी बढ़ेंगे। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ए.वी.जगदीश ने कहा कि पूसा आईटीआई भारत का अग्रणी संस्थान है। इससे हमें युवाओं को कौशल में सश्क्त बनाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें