फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने प्रधान सचिवों से मांगा कार्यरत अनुबंध कर्मियों का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने प्रधान सचिवों से मांगा
विज्ञापन

कार्यरत अनुबंध कर्मियों का ब्योरा
- श्रम विभाग के निर्देश के बाद शुरू की ब्योरा जुटाने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी प्रधान सचिवों से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे सभी अनुबंध कर्मियों की जानकारियां मांगी है। श्रम विभाग द्वारा अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों का ब्यौरा मांगे जाने के तहत यह निर्देश दिए गए हैं।
श्रम विभाग ने सरकार के विभागाध्यक्ष से विभिन्न विभागों में स्वयं सरकार द्वारा या आउटसोर्सिंग से अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों का ब्योरा देने के लिखित निर्देश दिए हैं। इन जानकारियों में कर्मचारियों के नाम, पद और उन्हें दिए जा रहे वेतन का पूरा ब्योरा 6 अगस्त तक देने के लिए कहा गया है। जिस पर दिल्ली सरकार ने विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों को अनुबंधित कर्मचारियों का ब्योरा तैयार कर तत्काल सरकार को सौंपने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले माह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संविदात्मक कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत अन्य प्रस्तावों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत 5 अप्रैल को दिल्ली के शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने विभाग के प्रधान सचिवों और स्थानीय निकायों के निदेशकों को निर्देश दिए थे कि वे दिल्ली के तीनों नगर निगमों के निगमायुक्तों को सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें