फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार तीन लाख से ज्यादा होंगे कांवडिय़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी बार तीन लाख से ज्यादा होंगे कांवड़िये
विज्ञापन

- दिल्ली में करीब 200 जगह कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन मास है और राजधानी में अब कांवड़ियों का जोश भी दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि अबकी बार दिल्ली में तीन लाख से ज्यादा कांवड़िये होंगे, जबकि सरकारी आंकड़ों की मानें तो पिछले वर्ष पौने तीन लाख कांवड़ियों ने दिल्ली में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। अनुमान है कि कांवड़ यात्रा को लेकर राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में तकरीबन 200 से ज्यादा शिविर बनाए गए हैं। यहां कांवड़ियों के ठहरने के साथ-साथ उनके जलपान तक का बंदोबस्त किया गया है। जानकारी के अनुसार शिविरों में सभी मूलभूत सुविधाओं (रहना, खाना, पानी, मेडिकल, और मोबाइल टॉयलेट) की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए है। उनकी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस, सिविल डिफेंस और होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली से लेकर मेरठ के बीच यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बकायदा ट्रैफिक प्लान पर काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 9 अगस्त को महाशिवरात्रि होने के चलते जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। इसलिए पुलिस भी उतनी ही मुस्तैदी के साथ व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीरी गेट मार्ग, सीमापुरी टी प्वाइंट, शास्त्री पार्क, दिलशाद गार्डन, लक्ष्मी नगर, कड़कड़डूमा कोर्ट, आनंद विहार इत्यादि क्षेत्रों में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा बाहरी क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें