फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातियों पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने पर पांच पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जातियों पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- पांच युवकों के खिलाफ दर्ज कराया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। बिलासपुर निवासी पांच युवकों पर दो जातियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है। अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद राजपूत करणी सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुंदर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि जब वीडियो बनाया जा रहा था तब वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन

राजपूत करणी सेना के करण सिंह ने दनकौर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है कि बिलासपुर के चंगोली गांव निवासी सुंदर प्रजापति ने दो जातियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल की है। कोतवाली में दी गई शिकायत में बताया गया है कि वीडियो देखने और सुनने से प्रतीत हो रहा है कि इसके पीछे कुछ और लोग भी हैं जिन्होंने सुंदर को उकसाने का काम किया है। मामले में दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि सुंदर प्रजापति, बिट्टू, प्रियांक, सौरभ और अंशू पांचों ग्राम चंगोली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से सुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें