फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा हुए-----------

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-------
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल को दी अंतिम विदाई
नोएडा। कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्व. भीष्म नारायण सिंह को बृहस्पतिवार सेक्टर-20 आवास से अंतिम विदाई दी गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने उनके घर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सुरेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को पूर्व राज्यपाल का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर केंद्रीय मंत्री समेत बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि स्व.भीष्म नारायण सिंह की सादगी लोगों को पसंद थी। वह हमेशा गांधी टोपी, सफेद कुर्ता पाजामा या फिर धोती में रहते थे। उन्होंने 1988 में ई-3 मकान लिया था। जिस वक्त पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी , उस समय उनके घर पर काफी दिनों तक सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात की गई था। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में नीरज सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें