पीड़ित के पिता ने दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
रबूपुरा। बेटी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले रबूपुरा के आरोपी को पीड़िता के पिता ने ही दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। जहांगीराबाद थाना निवासी व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी की ससुराल अनुपशहर थाना क्षेत्र में है। उसकी छोटी बेटी बड़ी बहन से मिलने के लिए अनूप शहर गई हुई थी। इस दौरान 19 जुलाई को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता पिता की तहरीर पर अनुपशहर थाना पुलिस ने 20 जुलाई को कोतवाली रबूपुरा निवासी आरोपी अमित पुत्र राधे वर्मा सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 21 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने प्रेम-प्रसंग का मामला बताकर मामले को टरका दिया था और आरोपी युवकों को छोड़ दिया। मंगलवार को पीड़िता अपने पिता व अन्य परिजन के संग एसएसपी बुलंदशहर के दफ्तर में बयान दर्ज कराने गई थी। इस दौरान दुष्कर्म का आरोपी अमित वहां दिख गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी को दबोच लिया। ब्यूरो
----------
खुद को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने मामूली विवाद में खुद को तमंचे से गोली मारने के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा बरामद किए हैं। आरोपी यमुना एक्सप्रेवे के सर्विस रोड से कहीं भागने की फिराक में थे। वे किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान ने बताया कि मिर्जापुर गांव में 20 दिन पूर्व गांव के ही निंदो का हुक्का चोरी हो गया था। निंदो ने देवन पुत्र चंद्रपाल पर चोरी का हुक्का खरीदने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हो गया था। ब्यूरो