ग्रेटर नोएडा जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा ऐप तैयार किया है। इसमें कांवड़ियों से जुड़ी व्यवस्था को मोबाइल पर देखा जा सकता है। ऐप की मदद से कांवड़ लेकर आने वाले लोग अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए कांवड़ यात्रा ऐप लांच किया गया है।
इसमें कांवड़ियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को अंकित किया गया है। चिकित्सा शिविर, अस्पताल, कांवड़ सेवा शिविर, पुलिस केंद्र और मंदिरों को दर्शाया गया है। साथ ही, सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस पर देखा जा सकेगा। तैनात अधिकारियों के नंबर और नाम की जानकारी भी एप्लीकेशन में मिलेगी। ब्यूरो