रबुपूरा से गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खस्ता हाल में है। जेवर तहसील के तनाजा, मुरादगढ़ी, चकबीरमपुर और बीरमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मार्गों पर जलभराव और कीचड़ होने की वजह से गांव के बाहर आवाजाही में परेशानी होती है। डॉ. लोकेंद्र सिंह, राहुल भाटी, रोहताश सिंह, कुलदीप तौमर, दीपक सिंह, लेखराज, प्रमोद सिंह, ओमवीर सिंह का कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गहरे गड्ढे होने और उनमें पानी भरा होने से हादसे हो रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। ब्यूरो