फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चालक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रौनीजा गांव के पास तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चालक समेत दो की मौत हो गई और दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव जनता तहसील बिंदकी (फतेहपुर) निवासी आशीष गुप्ता, पत्नी आरती गुप्ता, बेटे विवेक व उनकी पड़ोसी आरती शुक्ला कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। कार अभय कुमार चला रहा था। रविवार सुबह करीब 7 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जैसे ही वह रौनीजा गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी से कार अनियंत्रित हो गई थी। हादसे में कार चला रहे अभय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार आशीष गुप्ता व उनकी पत्नी आरती गुप्ता, बेटा विवेक व आरती शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने हादसे की सूचना यूपी 100 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने आशीष गुप्ता को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद एक घंटे तक यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों से क्षतिग्रस्त कार को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें