फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दो मकान की गिरी छत, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकान की गिरी छत, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

रबूपुरा। बारिश के कारण महमदपुर गांव में दो मकानों की छत गिर गई। गनीमत रही कि दोनों स्थानों पर हुए हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार शाम श्रीगोपाल पत्नी ओमवती व परिजनों के साथ बरामदे में बैठे हुए थे। शाम करीब 5 बजे अचानक मकान की छत भरभराकर नीचे गिर गई। पत्नी बच्चों को लेकर बाहर की ओर भाग आई। मलबे में घर में रखा सामान दब गया। उधर, गांव के ही अरविंद्र के मकान की छत भी गिर गई। मकान के पास खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। ब्यूरो
विज्ञापन

...........................
एसपी ग्रामीण ने लिया मेले की तैयारियों का जायजा
रबूपुरा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भाईपुर बह्मान गांव के पास स्थित प्राचीन नानकेश्वर महादेव शिव मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेले में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सुंदरपाल सिंह, मुकेश शर्मा, नरेंद्र सिंघल, रामकिशन मुखिया, चमन सिंह, गजराज सिंह आदि मंदिर कमेटी के लोग भी मौजूद रहे। वहीं, कस्बे व क्षेत्र के शिवालयों में सावन माह शुरू होने पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें