फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से औद्योगिक सेक्टर की फैक्ट्री की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से फैक्ट्री की दीवार गिरी
विज्ञापन

नोएडा। जलभराव से इमारतें और दीवारों के भरभराकर गिरने का सिलसिला जारी है। रविवार को सेक्टर-58 के औद्योगिक सेक्टर में एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। यहां बगल के प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई की हुई थी। दीवार गिरने के बाद वहां पर मौजूद पांच अस्थायी निर्माण को खाली कराकर ध्वस्त किया गया। नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 में बी-5 पर स्थित फैक्ट्री के बगल वाले बी-4 प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से यहां जलभराव हो गया जिससे दीवार गिरी। सूचना मिलते ही प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 की टीम मौके पर पहुंची। वहां श्रमिकों के लिए बनाए गए पांच अस्थायी निर्माण को तुरंत खाली करा उसे ध्वस्त कर दिया गया। श्रमिकों के लिए दूसरी जगह व्यवस्था कराई गई। वहीं, सेक्टर-71 में पानी टंकी के पास शिवालिक अस्पताल से सटे प्राधिकरण के जलाशय की दीवार दो दिन पहले गिर गई थी। इससे काफी नुकसान हुआ था। प्राधिकरण की टीम रविवार तक मिट्टी भरने का काम करती रही। मिट्टी भरने की वजह यह है कि यहां दोबारा मिट्टी धंसने जैसी घटना न हो जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें