फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालिक होम्स के खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: शिवालिक होम्स के खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सबहेड: बिल्डर ने दिसंबर, 2018 में फ्लैट पर कब्जा देने का किया था वादा
खरीदार बोले, निर्माण कार्य बंद होने से अगले साल भी फ्लैट मिलने की नहीं उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में शिवालिक होम्स प्रोजेक्ट के खरीदारों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। खरीदारों का कहना है कि बुकिंग के समय बिल्डर ने दिसंबर, 2018 में फ्लैट पर कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अभी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य भी लंबे समय से बंद है। ऐसे में अगले साल भी कब्जा मिलना मुश्किल है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से घर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

खरीदारों ने बताया कि वर्ष 2015 में कॉममॉस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के शिवालिक होम्स प्रोजेक्ट में फ्लैट खरीदा था। उस समय बिल्डर ने दिसंबर, 2018 में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन अभी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ है। बिल्डर गायब है। कार्यालय भी बंद है। प्रोजेक्ट पर कुछ ही टावर का निर्माण शुरू हुआ था। वह भी दो मंजिल के बाद रुका हुआ है। बिल्डर ने रेरा में वर्ष 2019 तक कब्जा देने का वादा किया है, लेकिन इसकी भी उम्मीद नहीं है। खरीदारों ने कहा कि नेता, विधायक, मंत्री, प्राधिकरण से लेकर मुख्यमंत्री से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। प्रदर्शन करने वालों में सुलभ महाजन, गिरीश पांडे, आशीष खंडेलवाल, शैलेंद्र, संजीव, निशांत, अनुज, शशांक आदि खरीदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें