सेक्टर 121 होम्स के चुनाव संपन्न
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित होम्स में रविवार को सोसायटी के चुनाव संपन्न हुए। लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम से मतदान शुरू हुआ। देर शाम तक गिनती की गई। संजीव दीक्षित ने बताया कि चुनाव में डी पटेल को 351, डी सिंह को 357, सी मिश्रा को 340, एम के सिंह को 276, के एन पांडे को 272, रश्मी को 267, सर्वेश को 259, एस के सिंह को 238 , सत्य को 218 , अजय को 212, ललित को 123, राना को 101, दिव्या को 86, गोविंद को 76 व यशपाल को 77 वोट मिले। इन सभी के वोटों की गिनती को सुरक्षित रख लिया गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि आपसी सहमति के बाद अध्यक्ष व अन्य पदों पर नामों की घोषणा की जाएगी। ब्यूरो