फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने तीन बच्चियों की मृत्यु के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए उपवास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल के कारण दिल्ली हुई शर्मसार : तिवारी
विज्ञापन


- मंडावली में बच्चियों की मौत मामला
- तीन बच्चियों की मौत पर संवेदना प्रकट करने को रखा उपवास

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली में भूख से तीन बच्चियों की मौत पर संवेदना प्रकट करने और केजरीवाल सरकार को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी के नेताओं के साथ जंतर-मंतर पर उपवास रखा। इस दौरान भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

तिवारी ने कहा कि आज प्रदेश में एक संवेदनहीन सरकार है, जिसके कुशासन के कारण भूख से दिल्ली में एक साथ तीन बच्चियों की मौत ने राजधानी की जनता को शर्मसार कर दिया है। यह अत्यंत दुखद है कि केजरीवाल सरकार ने पहले पीड़ित परिवार के मंडावली से नागरिक होने की बात झुठलाने का प्रयास किया। फिर उस परिवार को मात्र 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की बात कर मानवता को भी शर्मसार किया। वहीं, अपनी नैतिक एवं प्रशासकीय जिम्मेदारी से बचने के लिए केजरीवाल अपने अधीनस्थ एसडीएम से काल्पनिक कहानी जैसी रिपोर्ट प्रस्तुत कराकर तीनों मृत बच्चियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को झुठलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार से मांग की कि वह बच्चियों की मौत के मामले में अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारें और आगामी तीन माह में गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराएं। साथ ही जहां आवश्यक हो वहां गरीबों को सरकार में उपलब्ध भूख निवारण कोष से भोजन उपलब्ध कराए। उपवास कार्यक्रम में प्रदेश नेता कुलजीत चहल, रविन्द्र गुप्ता, जय प्रकाश, अभय वर्मा आदि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें