फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस में ममता बनजी को दिया आमंत्रण वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट स्टीफंस प्रबंधन ने ममता को दिया आमंत्रण वापस लिया
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज प्रबंधन ने पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छात्रों से बातचीत करने का आमंत्रण वापस ले लिया है। दरअसल, कॉलेज की एक फोरम की ओर से 1 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाना था। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के इंकार के बाद निमंत्रण को वापस लिया गया। फोरम की ओर से मुख्यमंत्री को बुलाने के लिए प्रिंसिपल से ऑनलाइन अनुरोध किया गया था, लेकिन सर्वर को लेकर परेशानी के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। ऐसा नहीं होने पर फोरम की ओर से आमंत्रित करने की अनुमति के लिए एक पत्र लिखा गया। लेकिन प्रिंसिपल की ओर से इसे अस्वीकार कर दिया गया। इस मामले पर प्रिंसिपल का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। आगामी 31 जुलाई को ममता बनर्जी को दिल्ली आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें