फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले फीते बांध किया प्रदर्शन, आज चंडीगढ़ में करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के खास ध्यानार्थ
विज्ञापन

भोपाल में डॉक्टरों पर हमले का विरोध
नई दिल्ली। भोपाल मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर हुए हमले और उसके बाद हड़ताल के चलते सरकार के एस्मा लगाने पर देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताया है। दिल्ली में शुक्रवार को सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों ने काले फीते बांधकर प्रदर्शन किया। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भी रेजीडेंट डॉक्टर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के बैनर तले कई मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया। वहीं यूनाइटेड आरडीए ने शनिवार से आठ अस्पतालों में पेन डाउन स्ट्राइक की घोषणा की है। फोर्डा अध्यक्ष डॉ. विवेक चौकसे का कहना है कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस (यूसीएमएस-जीटीबी), मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी), राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू), संजय गांधी मेमोरियल, महर्षि वाल्मीकि और भगवान महावीर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर ओपीडी में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें