फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग के नये पैनल ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग के नए
विज्ञापन

पैनल ने संभाला कार्यभार
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग के नए पैनल की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और सदस्यों ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। इस पैनल में अध्यक्ष समेत छह महिलाएं हैं।
विज्ञापन

नए पैनल में स्वाति मालीवाल अध्यक्ष हैं। इनके अलावा, प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी, किरण नेगी, फिरदौस खान और वंदना सिंह सदस्य हैं। सचिव पीपी ढल को नियुक्ति किया गया है। स्वाति मालीवाल, प्रोमिला गुप्ता और सारिका पहले भी आयोग में रह चुकी हैं। किरण नेगी मोबाइल हैल्पिंग प्रोग्राम समन्वयक थीं। उन्हें पैनल सदस्य पदोन्नत किया गया है। फिरदौस खान महिला पंचायत प्रोग्राम समन्वयक थीं। उनकी भी पदोन्नति हुई है। वंदना सिंह समाज सेविका हैं। आयोग के साथ 35 सालों से काम कर रहे पीपी ढल के अनुभव को देखते हुए उन्हें सदस्य सचिव बनाया गया है। इस पैनल का कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें