फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ावड़ियों की सुविधा को ध्यान में रख ट्रेनों का विस्तार हरिद्वार स्टेशन तक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, सहारनपुर, हरिद्वार के लिए उपयोगी......
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रख
ट्रेनों का विस्तार हरिद्वार स्टेशन तक
- दिल्ली-शामली डीईएमयू, दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन हरिद्वार तक चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सावन शुरू होते ही जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार गंगा जल लेने पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रख रेलवे ने दो ट्रेनों का विस्तार हरिद्वार तक देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को ज्वालापुर और मोतीचूर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली-शामली डीईएमयू, दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू को हरिद्वार तक विस्तार दिया गया है। अब यह ट्रेन दिल्ली-हरिद्वार के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 74023 दिल्ली-शामली डीईएमयू रात के 11 बजे शामली पहुंचेगी। इस स्टेशन से हरिद्वार के लिए यह ट्रेन रात 11:02 बजे रवाना होगी और देर रात 1.55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
28 जुलाई से 9 अगस्त के बीच विस्तारित स्टेशन तक यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 74022 हरिद्वार से देर रात 2:05 बजे चलेगी और शामली सुबह 5.30 बजे पहुंचेगी। यहां से सुबह 5.40 बजे यह ट्रेन दिल्ली के लिए चलेगी। हरिद्वार-दिल्ली डीईएयू 29 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चलेगी। यह ट्रेन थाना भवन, रामपुर मनिहारन, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

इसी तरह ट्रेन संख्या 64557 रात 9:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन रात 10.35 बजे हरिद्वार के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 64558 हरिद्वार से देर रात 1:10 बजे चलेगी और सहारनपुर से सुबह 4:25 बजे दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली-हरिद्वार के बीच यह ट्रेन 29 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने कांवड़ियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को ज्वालापुर और मोतीचूर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 19031/19032 मुंबई-हरिद्वार योगा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14113/14114 अलीगढ़-देहरादून लिंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14711/14712 हरिद्वार-श्रीगंगानगर-हरिद्वार इंटरसिटी एक्सप्रेस ज्वालापुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन संख्या 14609/14610 ऋषिकेश-कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस मोतीचूर स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें