फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर अगस्त से शुरु होगी नई सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्डिंग पास पर अब नहीं लगवानी होगी मोहर
विज्ञापन

- आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर अगस्त से मिलेगी यह सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-2 पर अब आपको बोर्डिंग पास के लिए मोहर लगवाने (भौतिक सत्यापन) की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगस्त के पहले सप्ताह से यह व्यवस्था गो-एयर के यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के मुताबिक पहले चरण में टर्मिनल-2 के कुछ गेटों पर यह व्यवस्था होगी फिर इसे अन्य टर्मिनल पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईएएल के एक अधिकारी के मुताबिक यात्री को अपना ई-बोर्डिंग पास एक स्कैनर मशीन को दिखाना होगा। यह स्कैनर मशीन सुरक्षा क्षेत्र में तलाशी वाली जगह पर उपलब्ध होगी। सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मी स्कैनर को चेक करने के बाद आपको आगे बढ़ने का कमांड देगा। संदेह होने पर फिर जांच की जाएगी। डीआईएएल के अधिकारी का कहना है कि ई-बोर्डिंग पास की सुविधा घरेलू यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। कागजी काम को यह खत्म कर देगा। सभी तरह के प्रवेश बिंदुओं पर ई-बोर्डिंग पास का उपयोग किया जा सकेगा। मोबाइल में यात्री ई-बोर्डिंग कार्ड रखना होगा। ई-बोर्डिंग पास की सुविधा सरकार के डिजी- यात्रा पहल का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें