फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप-लाइन के लिए खोदी गलियां अब पानी भरने से धसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पाइपलाइन के लिए खोदी गलियां
विज्ञापन

अब पानी भरने से धसीं
- बारिश से गलियों में पानी भरा, पाइपलाइन वाली जगह पर गहरे गड्ढे बने
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। कस्बे में जल निगम द्वारा बिछाई गई पानी की पाइपलाइन को गलियों में डालने के बाद सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया था। दो दिनों की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को कस्बे की ज्यादातर गलियों में पानी भरने से पाइपलाइन की जगहों पर कई फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए हैं।
जेवर कस्बे में पिछले लगभग सात माह से जल निगम ने ओवर हेड टंकी बनाने व कस्बे के सभी घरों में पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए पक्की गलियों को तोड़कर लाइन बिछाने का काम किया। लोगों का आरोप है कि लाइन बिछाने के लिए सभी गलियों को खोदने के बाद जल निगम के ठेकेदार ने एक भी गली में मरम्मत का कार्य नहीं कराया। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश का पानी जैसे ही गलियों में भरना शुरू हुआ तो कस्बे की टूटी पड़ी सभी सड़कें जमीन में धंस गई। कई स्थानों पर सड़क दो से तीन फिट के गहरे गड्ढे बन गये। जिसके बाद लोगों ने नगर पंचायत से शिकायत शुरू की। हालांकि नगर पंचायत ने दोपहर बाद गलियों में पत्थर गिट्टी व मिट्टी से रास्तों में बने गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया। लेकिन जल निगम द्वारा कस्बे की गलियों की मरम्मत न होने से कस्बे के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी तौर पर गड्ढों को भरवाया गया
पाइपलाइन बिछाने के दौरान हुई टूट-फूट की मरम्मत की जिम्मेदारी भी जल निगम की है। जिसके लिए ठेकेदार को कई बार सूचना भी दी गई लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल गड्ढों को भरवा दिया गया है।
दिनेश शुक्ला, नगर पंचायत ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें