छात्रों ने जल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया सीखी
ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को कक्षा छह से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने जल की गुणवत्ता जांचना सीखा। शिक्षकों और अंजनी कुमार के निर्देशन में टेस्ट किट के जरिये छात्रों ने जल की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया सीखी। साथ ही जल में मौजूद क्लोरीन, फ्लोरीन, आयरन जैसे तत्वों की कितनी मात्रा है यह भी जाना। वहीं, पीने के जल में इसकी कितनी मात्रा होनी चाहिए इसकी भी जानकारी जुटाई। इस दौरान छात्रों को कुछ अन्य प्रोजेक्ट भी दिए गए। ब्यूरो
आईईएलए अध्यक्ष बनने पर विक्की बेदी का स्वागत
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार ने 2018 से 2020 के लिए इंटरनेशनल एक्सीबिशन लॉजिस्टिक्स एसोसिएशन (आईईएलए ) का अध्यक्ष चुने जाने पर विक्की बेदी का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। राकेश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष का पद पाना भारत के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है। आईइएलए के पिछले अध्यक्ष ब्राजील से थे। विकी बेदी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और पीएस बेदी एंड कंपनी के सीईओ हैं। वह 1997 से भारत में एक प्रतिष्ठित कार्गो एजेंट हैं। उन्होंने एक विश्वव्यापी एजेंसी नेटवर्क स्थापित किया है। 70 से अधिक देशों में 175 से अधिक सदस्यों के साथ एसोसिएशन अग्रणी वैश्विक उद्योग नेटवर्क है। ब्यूरो