गुरुग्राम के लिए जरूरी....
पेड़ों की कटाई पर रोक के लिए एनजीटी की तैयारी
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम में बाल भवन को गिराए जाने और उस क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भवन बनाने को लेकर 28 पेड़ों की प्रस्तावित कटाई व 78 छोटे पेड़ों को ट्रांसप्लांट किए जाने के दावे के विरुद्ध गैर सरकारी संस्था चेतना ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाएगी।
चेतना ने एनजीटी का दरवाजा खटखटाने से 15 दिन पहले प्राधिकरणों के पास जाने की शर्त के तहत गुरुग्राम नगर निगम समेत अन्य प्राधिकरणों को इस मसले पर ई-मेल के जरिए जवाब मांगा है। संस्था की ओर से याची अनिल सूद ने कहा कि यह दुखद है कि बाल भवन तोड़कर वहां नया भवन बनाया जाएगा। यह न सिर्फ लैंड यूज बदलने का मामला है बल्कि छोटे पेड़ों को अब तक साइट पर नहीं लगाया गया है। वहीं, जैसा भी भवन तैयार किया जाना हो कम से कम प्रस्तावित पेड़ों की कटाई तो रुकनी ही चाहिए।