फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर सेक्शन का हुआ सेफ्टी निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर सेक्शन का सेफ्टी निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस से लाजपत नगर तक दूसरे सेक्शन पर मंगलवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने सेफ्टी निरीक्षण किया। इस बीच सेक्शन के सभी तकनीकी पहलुओं का बारीकी से ट्रायल हुआ। इस निरीक्षण जांच में सेक्शन अगर खरा उतरता है तो जल्द ही यात्रियों को इस नए रूट पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस-लाजपत नगर 8.10 किमी लम्बा दूसरा सेक्शन है। इस सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन काफी पहले ही पूरा हो चुका है। मंगलवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने इस सेक्शन के सभी स्टेशनों पर सेफ्टी निरीक्षण किया। इस बीच सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिग्नलिंग-सिस्टम, फायर सेफ्टी, लिफ्ट और अन्य चीजों की जांच की गई। इस सेक्शन के निरीक्षण में सफल होने के बाद कमिर्शियल ऑपरेशन शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी किया। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद यह सेक्शन अगस्त के पहले सप्ताह में यात्रियों के लिए खुलने की संभावना है। इस सेक्शन पर कुल छह मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें सर विश्वेश्वरैया मोती बाग, भीकाजी कामा प्लेस, सरोजनी नगर, आईएनए, साउथ एक्सटेंशन और लाजपत नगर शामिल हैं। आईएनए तथा लाजपत नगर मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। यात्री आईएनए पर येलो लाइन और लाजपत नगर पर वॉयलेट लाइन के लिए मेट्रो ट्रेन बदलकर आगे की यात्रा शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें