फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

145 करोड़ की लागत से बना नया ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायमूर्ति करेंगे हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन
विज्ञापन


नई दिल्ली। हाईकोर्ट का दूसरा कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हो गया है। इसमें कई आधुनिक सुविधायें वकीलों को मिलेगी। इस नए भवन का उद्घाटन बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस भवन को बनाने की योजना 2013 में स्वीकृत की गई थी। यह भवन करीब पांच साल में बनकर तैयार हुआ है और इसके निर्माण पर 145 करोड़ रुपये की लागत आई है। नवनिर्मित भवन चार मंजिला है, जिसमें 15 कोर्ट रूम व भूतल पर नौ कक्ष में रजिस्ट्रार कोर्ट बनाए गए हैं। अब हाईकोर्ट में कोर्ट रूम की संख्या 50 व रजिस्ट्रार कोर्ट की संख्या नौ हो गई है। इससे पहले हाईकोर्ट में 36 कोर्ट रूम थे। बता दें कि इस नये ब्लॉक के तैयार होने से हाईकोर्ट में 50 जज बैठ सकेंगे। जबकि हाईकोर्ट में इस समय जजों की संख्या 34 है लेकिन जजों की स्वीकृत संख्या 60 है। नये भवन में दो खंडपीठ कोर्ट के लिए भी स्थान दिया गया है। रजिस्ट्रारों को कोर्ट से अटैच चैंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। हाईकोर्ट के नये ब्लॉक को पुराने ब्लॉक से जोड़ा गया है। नये ब्लॉक में ऊपर की मंजिलों पर जाने के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट व सीढ़ियों की सुविधा है। इसके अलावा यहां पर वकीलों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था है। पुरुष व महिला वकीलों के अलग कॉमन रूम हैं। इसके अलावा यह ब्लॉक पूरी तरह वातानुकूलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें