सर्किल रेट पर आपत्तियों पर बैठक आज
नोएडा। सर्किल रेट पर जिला प्रशासन ने एक प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव पर दस दिन में आपत्तियां मांगी गई थी। 21 जुलाई की शाम तक चार आपत्तियां आईं। जिसका निराकरण जिला प्रशासन करेगा। वहीं, आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के अलावा रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी और आपत्ति करने वाले लोग और एजेंसियां शामिल होंगी।
जानकारी के मुताबिक जिन्होंने प्रस्तावित सर्किल रेट पर आपत्ति दायर की है। इनमें सेक्टर-32 के वेब सिटी, जेपी इंफ्राटेक, वकील सतीश कुमार और एक अन्य शख्स शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डरों की ओर से अलग-अलग श्रेणी में सर्किल रेट कम करने की अपील की गई है। इन सभी आपत्तियों पर जिलाधिकारी बैठक में चर्चा करेंगे। एआईजी स्टांप एस के सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी की वार्ता के बाद एक-दो दिन में लिस्ट फाइनल कर दी जाएगी। इसके बाद एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा। ब्यूरो