फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा तिथि जारी करने के लिए डीएसएसएसबी पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा तिथि जारी करने के लिए
विज्ञापन

डीएसएसएसबी पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा 2012 से अब तक सरकारी पदों पर भर्तियों के लिए परीक्षाओं के फॉर्म भर जाने बाद भी परीक्षा तिथि जारी न किए जाने के विरोध में युवा हल्ला बोल के छात्रों ने सोमवार को डीएसएसएसबी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि डीएसएसएसबी ने 2012 से अब तक सरकारी पदों पर भर्तियों के लिए 32 से अधिक नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इनमें परीक्षा फॉर्म भरवा लिए गए हैं, लेकिन अब तक परीक्षा की तिथियां जारी नहीं की गई हैं। इस कारण छात्रों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के बाद युवा-हल्ला बोल टीम के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसएसएसबी सचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

युवा हल्ला बोल ने एक सप्ताह पहले ही डीएसएसएसबी को ज्ञापन देकर इन सभी परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग की थी, परंतु बोर्ड द्वारा छात्रों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी गोविंद मिश्रा ने बताया कि सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें