फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक इस्तेमाल को रोकने के लिए डॉक्टरों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों ने ली प्लास्टिक
विज्ञापन

प्रयोग रोकने की शपथ
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम, आरएमएल, सफदरजंग और एम्स के चिकित्सक भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्लास्टिक के इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर होने पर असर को लेकर दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने इसका प्रयोग रोकने की शपथ ली। इस दौरान एम्स, सफदरजंग और आरएमएल के डॉक्टर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में हुए कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह स्नेह भी हुआ। शीतल प्रथम आहार सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘प्लास्टिक का उपयोग कम करना व प्लास्टिक प्रदूषक से निजात दिलाना’ थी। इस दौरान पौधरोपण भी हुआ। दिनचर्या में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए हस्ताक्षर किए गए। यूपी के गोंडा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से वर्ष 1991 में पासआउट प्रतिभा सिंह ने पर्यावरण पर अहम जानकारियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्लास्टिक उपयोग न करने की सलाह देता हुआ एक कॉटन का थैला उपहार में दिया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक चौकसे ने कहा कि ‘शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइये’ पर डॉक्टरों को भी अमल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें