फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्कूल में पौधा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए स्कूल में पौधरोपण
नई दिल्ली। राजधानी के पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली के एम.आर भारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण अभियान, गो-ग्रीन अभियान चलाया गया। स्वयं वेलफेयर एंड एजूकेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने इस अभियान को शुरू किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश लाकड़ा, स्वयं वेलफेयर एंड एजूकेशनल ट्रस्ट की संस्थापक मनोज रानी मुंडका, रमेश, सत्यानारायण, करतार सिंह, इंद्रमणि, नरेन्द्र सिंह, रणदीप, सुभाष और सिकंदर समेत सैकड़ों छात्रों ने पौधरोपण किया। मनोज रानी मुंडका ने बताया कि पौधरोपण के दौरान स्कूली छात्रों ने काफी रूचि दिखाई। छात्रों ने खास तौर पर पाइन, नीम, पीपल, चांदनी और चमेली के पौधे लगाने में दिलचस्पी ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी को प्रयास करने की जरूरत है। इसकी शुरुआत सभी को करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें