फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की संस्कृतियों से दिल्ली को जोड़ेगा सांस्कृतिक महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की संस्कृति से दिल्ली को
विज्ञापन

जोड़ेगा सांस्कृतिक महोत्सव
नई दिल्ली। भारत के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से दिल्ली को जोड़ने के लिए सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में युवा वर्ग के बीच भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाया जाएगा। दर्शक एक ही स्थान पर भारत के विभिन्न रंगों की छटाओं का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

यह आयोजन आध्यात्मिक गुरु श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और नाइजो इवेंट्स के सौजन्य से होगा। इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप देशवाल ने बताया कि यह आयोजन 28 से 30 जुलाई तक तालकटोरा स्टेडियम में होगा। यह सांस्कृतिक महोत्सव महिला सशक्तिकरण, ग्रोइंग इंडिया और ट्रेडिशन व कल्चर पर पूरी तरह आधारित है। अगर हमें नए भारत का निर्माण करना है तो इसके लिए युवाओं को भी आगे आना होगा। महोत्सव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत अन्य मुद्दों पर भी जोर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें