फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी रोड व कोठों पर सीसीटीवी कैमरें लगाए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीबी रोड व कोठों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन


- दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त क्राइम को पत्र लिखकर कमला मार्केट थाना, जीबी रोड व कोठों के महत्वपूर्ण जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की गुहार लगाई है। पत्र में जीबी रोड पर मानव तस्करी के मामले में स्थानीय पुलिस की संलिप्तता का आरोप भी लगाया गया है। साथ ही जीबी रोड थाने के कर्मचारियों का समय-समय पर बदलने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली महिला आयोगा अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त की एक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कमला मार्केट थाने के लगभग 50 प्रतिशत कर्मी कोठों के मालिकों के संपर्क में थे। उन्होंने ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालीवाल ने मांग की है कि दिल्ली पुलिस अपने कार्य में पारदर्शिता बढ़ाए और तस्करी जैसे अपराध पर लगाम लगाए। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि तस्करों ने अपने सीसीटीवी लगा रखे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस के कैमरे नहीं लगे हुए हैं। इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने से मानव तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें