फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में नए शैक्षणिक सत्र की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में नए शैक्षणिक सत्र की दस्तक
विज्ञापन

कॉलेजों में शुरू हुआ ओरिएंटेशन डे का दौर
- एसपीएम, केएमसी, राजधानी, शहीद भगत सिंह में नए छात्रों का स्वागत
- कॉलेज के वातावरण से छात्रों को परिचित कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र ने दस्तक दे दी है। औपचारिक रूप से 20 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से 1 दिन पहले कुछ कॉलेजों में ओरिएंटेशन डे आयोजित किए गए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, किरोड़ीमल, राजधानी, शहीद भगत सिंह कॉलेज समेत अन्य कुछ कॉलेजों में बृहस्पतिवार को ही नए छात्रों का स्वागत किया गया।
डीयू में अधिकतर कॉलेज 20 जुलाई को ही नए छात्रों का स्वागत करेंगे। राजधानी कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत पौधरोपण अभियान से हुई। इस दौरान कॉलेज में औषधीय उपयोग के 10 पौधे लगाए गए। इस अवसर अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ अनुपम जोशी उपस्थित थे। इसके साथ ही छात्रों को कॉलेज के विभिन्न विभागों, समितियों एवं अन्य गतिविधियों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में नैतिक मूल्यों का बहुत महत्व है इसलिए अनुशासन का पालन आवश्यक है। छात्रों को ओरिएंटेशन डे के दौरान रैगिंग के खिलाफ प्रक्रियाओं और शिकायतों से संबंधित सूचना, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) समेत अन्य जानकारी दी गई। इसके साथ ही कॉलेज, कोर्सेज व टाइम टेबल की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें