फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 130 करोड़ के एक्सपोर्ट कारोबार का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी : भारतीय उत्पादों पर मुग्ध हुए विदेशी
विज्ञापन

130 करोड़ के एक्सपोर्ट कारोबार का दावा
472 विदेशी खरीदारों ने देखे उत्पाद, खूब की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क दो स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में बुधवार को तीन दिवसीय 11वें भारतीय फैशन जूलरी एवं एसेसरीज शो का समापन हुआ। एक्सपोर्ट काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) ने प्रदर्शनी में 130 करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट कारोबार की पूछताछ का दावा किया है। काउंसिल अध्यक्ष ओ पी प्रहलाद ने बताया कि 472 से अधिक विदेशी बायर्स ने 250 से ज्यादा भारतीय निर्यातकों, निर्माताओं, एंटरप्रेन्योर द्वारा उत्पादों को देखा। खरीदारों ने डिस्प्ले रेंज में फैशन ज्वेलरी, सेमी प्रीशियस, हैंड बैग, पर्स, फैंसी जूते और कढ़ाई आदि के डिजाइन की सराहना की। विदेशी खरीदारों ने प्रेरणा और प्रवृत्तियों पर आधारित भारतीय डिजाइन में गहरी दिलचस्पी दिखाई। अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, बेल्जियम, चिली, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, घाना, जर्मनी, ग्रीस, इटली, जापान, केन्या, ताइवान, यूएसए और वियतनाम ने यहां मौजूद उत्पादों को देखा।
विज्ञापन


विदेशियों को भाए कढ़ाई दार टॉप
सूरत से पहली बार आए फेब एक्सपोर्ट कंपनी के प्रदर्शक केतन देसाई ने बताया कि यूरोप और अमेरिका के देशों में ट्रेंड जल्दी से जल्दी चेंज होता है। बाजार की जरूरत के हिसाब से डिजाइन तैयार करवाने पड़ते हैं। इस समय प्लाजो चलन में है। इसके अलावा कढ़ाई दार टॉप और ट्यूनिक्स भी पसंद किए जा रहे हैं। केतन ने बताया कि उनके पास छह सौ रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक के कपड़े अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं। यूरोप और आस्ट्रेलिया में उनके डिजाइनर वस्त्र निर्यात होते हें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें