फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में रुचि और पूजा प्रथम आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें हैं -----
विज्ञापन


वाद विवाद प्रतियोगिता में रुचि और पूजा ने मारी बाजी
ग्रेटर नोएडा। मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों के लिए जैम सेशन, पांचवीं तक के बच्चों के लिए एक्सटेंपोर ( बिना तैयारी के वाद विवाद) और छठी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता हुई। जैम सेशन में प्रथम स्थान पर डिंपल शर्मा, दूसरे स्थान पर लविश भड़ाना और तीसरे स्थान पर वंशिका रही। एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में सुधांशु प्रथम, सक्षम नागर दूसरे, तीसरे स्थान पर प्राची नागर रही। कक्षा छठी से आठवीं तक की वाद विवाद प्रतियोगिता में रुचि नागर प्रथम, आयुषी नागर दूसरे और खुशी नागर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नौवीं से बारहवीं तक के वर्ग में प्रथन स्थान पर पूजा सिंह, दूसरे स्थान पर नवीन और तीसरे स्थान पर ईशा भाटी रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने बनाए प्रोजेक्ट
जेवर। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बुधवार को नौंवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। मॉडल चार्ट में मशीनों के डेमो में जेसीबी, क्रेन, धूल साफ करने की मशीन, ज्वालामुखी, सीमेंट मिक्सर, एयरगन, पाचन तंत्र, स्मार्ट सिटी आकर्षण के केंद्र रहे। छात्रों ने मॉडलों की विशेषता से अध्यापकों को अवगत करवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें