फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाकियू ने कलेक्ट्रेट पर की महापंचायत
-मांगें पूरी न होने पर नोएडा प्राधिकरण पर होगा प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में किसानों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर महापंचायत की। महापंचायत में पांच मंडलों के किसानों ने आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अगर किसानों को 64.7 मुआवजा और 10 फीसदी प्लाट और आबादी के मामलों का निस्तारण नहीं करती है तो आगामी पंचायत नोएडा प्राधिकरण पर होगी। वहां पर ताला लगाने का काम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन को होगी। किसानों ने जिलाधिकारी बीएन सिंह से वार्ता की। वार्ता में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से किसानों की वार्ता कराई जाएगी और मुआवजा जल्द ही किसानों को दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक किसानों का धरना चालू रहेगा। इस मौके पर महेंद्र चौरोली, ओमप्रकाश कसाना, राजपाल शर्मा, पूरन पहलवान, सुभाष चौधरी, पवन खटाना, अजय पाल शर्मा, लज्जाराम प्रधान, जीवन सिंह, राजे प्रधान, रजनीकांत अग्रवाल, संजय कसाना, अनित कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें