फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह करंट लगने से दो युवकों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से तीन की गई जान
विज्ञापन

- बारिश के बाद बिजली के खंबों में उतरा करंट, दो युवकों की मौत
- जामियानगर में अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग के तारों ने ली बच्चे की जान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बारिश के बाद शुक्रवार को मयूर विहार और न्यू अशोक नगर इलाके में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। उधर, जामिया नगर इलाके में बिजली के नंगे तारों की चपेट में आकर 10 साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने लापरवाही के मामले दर्ज किए हैं।
मूल रूप से बिहार के छपरा निवासी राहुल कुमार ठक्कर (20) मयूर विहार में मां, पत्नी व अन्य परिजनों के साथ रहता था। उसके पिता की काफी पहले मौत हो गई थी। दो माह पूर्व राहुल की शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। राहुल ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्वेगी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह खाने का आर्डर लेकर मयूर विहार फेस-3, पॉकेट-ए2 में बाइक से गया। कीचड़ में बाइक फिसल गई और वह एक हाईमॉस्ट लाइट के खंभे पर गिर गया। बारिश के कारण खंभे में करंट उतरा हुआ था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, मोहम्मद मेहरबान (20) यमुना खादर, चिल्ला गांव के पास मां और तीन भाइयों के साथ रहकर खेती करता था। उसका पिता पिता मोहम्मद रहीम बिहार में रहता है। मयूर विहार के सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र मेहरबान शुक्रवार शाम बारिश के बाद स्टार सिटी मॉल के पास सर्विस रोड से गुजर रहा था। वहां लगे खंबे से जमीन में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में ई-रिक्शा बैटरी की अवैध चार्जिंग के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से 10 साल सुल्तान की मौत हो गई। मूल रूप से मेरठ का रहने वाला सुल्तान का पिता मोहम्मद रिजवान बटला हाउस के नफीस रोड पर रहता है। उसके चार बेटे और चार बेटियां थे। सुल्तान 7वें नंबर का था। 12 जुलाई की शाम वह बहन के साथ खेलने निकला और बैटरी रिक्शा पार्किंग में चला गया। वहां बिजली के तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें