फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय पर हरियाणा के गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन, महिला टीचर ने कराया मुंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन

स्थायी नौकरी के लिए हरियाणा
के गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन
सैकड़ों की तादाद में पहुंचे भाजपा मुख्यालय, शिक्षिका ने कराया मुंडन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा के गेस्ट टीचर्स ने स्थायी नौकरी की मांग लेकर शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। खट्टर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें अपनी मांगें रखीं। एक महिला गेस्ट टीचर ने अपना मुंडन कराकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

गेस्ट टीचर शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे गेस्ट टीचर्स का कहना था कि सरकार स्थायी नौकरी नहीं देकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने सभी गेस्ट टीचर्स को स्थायी करने की मांग की। टीचर्स में भाजपा मुख्यालय में घुसने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों ने उन्हें बाहर ही रोके रखा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार ने गेस्ट टीचर्स को स्थायी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादा पूरा नहीं किया। गेस्ट टीचर्स की भारी संख्या के कारण भाजपा मुख्यालय के बाहर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें