नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में पीजीडीएम बैच 2018-20 के नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आगाज हुआ। समारोह 13 जुलाई तक ‘कॉरपोरेट एक्पेक्टेशंस एंड इनसाइट्स फॉर एसपायरिंग मैनेजर्स’ विषय पर आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि अरविंद मेहरोत्रा (प्रेसिडेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सॉल्यूशंस एनआईआईटी एवं प्रतिष्ठित मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित), अंशु गुप्ता (फाउंडर एंड डायरेक्टर, गूंज) के अलावा ग्रुप के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल और महानिदेशक डॉ. उर्वशी मक्कड़ उपस्थित थे। ब्यूरो
कैमरून के अधिकारी भारत में सीखेंगे प्रबंधन
ग्रेटर नोएडा। अफ्रीकी देश कैमरून के उच्च अधिकारियों का समूह नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में प्रबंधन के गुर सीखेगा। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से आयोजित दो सप्ताह के प्रबंधन विकास कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को ‘भावनात्मक खुफिया और टीम कार्य’ पर अलग-अलग पहलुओं को विस्तृत रूप से समझाया जाएगा। कार्यशाला को तीन वर्ग में विभाजित किया गया है, जिनमें कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के बीच भावनाओं और मनोदशाओं की बेहतर समझ पैदा करना, कॉरपोरेट संस्कृति में सहानुभूति की भूमिका को कम करना और निष्पादित करना है। ब्यूरो