फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र्मी की छुट्टियों के बाद आज खुलेंगे सरकारी व निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

-बीएसए ने सभी शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए
-कक्षा सात और आठ की किताबें आईं वितरण होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद आज (सोमवार) से निजी और सरकारी स्कूल खुलेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किताबों का वितरण भी शुरू होगा। अभी केवल कक्षा सात और आठ की ही किताबें आई हैं। साल 2018-19 का सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है। दो माह की पढ़ाई के बाद गर्मी की छुट्टियां हो गईं। सोमवार को स्कूल खुल रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्कूलों में शैक्षणिक कार्य होगा। शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश हैं। मिड-डे मील का भी वितरण होगा। हालांकि, पहला दिन होने के कारण बच्चों की संख्या कम रहने की उम्मीद है।

कक्षा 1 से 5 की किताबें भी जल्द आने की उम्मीद
शैक्षणिक सत्र को शुरू हुए तीन माह बीत चुके हैं और हर बार की तरह इस बार भी बच्चों को समय पर किताबें नहीं मिली हैं। अभी केवल कक्षा सात और आठ की किताबें आई हैं। बीएसए का कहना है कि कक्षा सात और आठ की किताबों को ब्लॉक स्तर पर पहुंचा दिया गया है। सोमवार से ही स्कूलों में वितरण शुरू होगा। वहीं कक्षा एक से पांच तक की किताबें भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


135 शिक्षकों का जल्द होगा समायोजन
प्रदेश के अन्य जिलों के 135 शिक्षक इंटर डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर लेकर गौतमबुद्ध नगर में आए हैं, लेकिन अभी इनको स्कूलों का आवंटन नहीं हुआ है। इस सप्ताह शिक्षा विभाग काउंसलिंग के माध्यम से इनको स्कूल आवंटित करेगा। इनके आने से स्कूलों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें