फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आए बाइक सवार दो भाई, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आए बाइक सवार दो भाई, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

तावडू। तावडू-सोहना रोड पर मंगलवार देर शाम गांव पढैनी के पास बाइक सवार दो भाई कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिजन आसीन पुत्र सुलेमान निवासी गांव पढेनी थाना तावडू ने बताया कि 12 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वह पढेनी मोड़ पर टायर पंचर की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दौरान बाइक पर सवार उन्नस व जुबैर दोनों सगे भाई किसी काम से गांव से तावडू जा रहे थे। जब वे तावडू सोहना रोड पर चढ़ने के बाद कुछ ही दूर तावडू की ओर चले तो सोहना की तरफ से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों भाई गिर गए। दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भिवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें नल्हड़ अस्पताल नूंह रेफर कर दिया। लेकिन अत्यधिक चोट के कारण जुबैर ने नल्हड़ अस्पताल ले जाने के क्रम में ही दम तोड़ दिया। उन्नस का इलाज नल्हड़ अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें