फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने वाहन सहित 6 गोधन को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा ने वाहन सहित 6 गोधन को पकड़ा
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। अपराध शाखा पुलिस टीम ने बुधवार को झिर मंदिर रोड से पिकअप सहित 6 गोधन बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस को देखकर गो तस्कर पिकअप छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गायों को गोशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात झिरका अपराध शाखा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गोतस्कर पिकअप में गाय भर कर झिरका सड़क से होते हुए गोवध के लिए किसी गांव में ले जाएंगे। इस सूचना पर अपराध शाखा पुलिस टीम ने झिर मंदिर पर जाने वाली सड़क पर बुधवार सुबह 4 बजे नाका लगा दिया। नाके पर तैनात पुलिस वाहनों की जांच में जुटी हुई थी कि तिजारा की ओर से तेज रफ्तार से पिकअप आती दिखाई दी। अचानक पुलिस को देखकर गो तस्कर पिकअप को नाके से दूर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की जांच की तो पिकअप में 4 गाय और दो बैल भरे हुए थे। पुलिस गायों से भरी पिकअप को झिरका थाने ले आई। जिसके बाद पुलिस ने तारुन, खालिद पुत्र अब्दुल करीम निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़ जिला अलवर के खिलाफ हरियाणा गो संवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पिकअप का नंबर आरजे 32-जेसी- 1656 बताया है। इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने वाले पुलिसकर्मी सिराजुद्दीन ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा काबू की गई गोधन से भरी पिकअप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें