धनवापुर एसटीपी प्लांट में मिला 7 फुट लंबा रैट स्नेक
गुरुग्राम। धनवापुर स्थित नगर निगम के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में सोमवार को धामन (रैट स्नेक) सांप मिलने से अफरातफरी मच गई। सांप एसटीपी प्लांट में रखे पाइप में छुपा हुआ था। कर्मचारियों ने पाइप को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए उठाया तो सांप पर नजर पड़ी। इसकी सूचना वन विभाग व वन्य जीव विशेषज्ञ अनिल गंडास को दी गई। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़ सुलतानपुर झील क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि उसने किसी को काटा नहीं। यह सांप अपने बचाव में काटता है, लेकिन जहरीला नहीं होता है। आमतौर यह सफेद रंग का होता है और पेड़ों पर रहता है।
अनिल गंडास के मुताबिक, सांप करीब 7 फुट का था, जिसका वजन करीब 2 किलो था। यह सांप कोल्ड ब्लडेड होता है। सर्दियों में इसकी चाल धीमी हो जाती है इसलिए यह अपने वास के लिए सुरक्षित जगह ढूंढता है। ठंड में यह लोगों को कम नुकसान पहुंचाता है। गर्मियों में इस प्रजाति के सांपों में काफी तीव्रता रहती है और यह जल्दी हमला कर देते हैं।