फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-रात के तापमान में छह डिग्री की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-रात के तापमान में छह डिग्री की गिरावट
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में मौसम के करवट लेने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। गत दिनों की तुलना में सोमवार को जिले में रात और दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में यह गिरावट आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।
गुरुग्राम में सोमवार सुबह ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी असर दिखा। इस कारण रविवार रात की अपेक्षा सोमवार रात तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी हो गई। रात को हुई ठंड का अगले दिन यानी सोमवार सुबह भी असर दिखा। सोमवार को दिन में तापमान रविवार की तुलना में करीब छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार रात तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दिन में 25 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। अगले दिनों के दौरान दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की कोई उम्मीद नहीं है। आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में हल्की गिरावट आएगी। साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा।
विज्ञापन

दिवाली के कारण दुकानों में अभी गर्म कपड़ों की बिक्री आरंभ नहीं हुई है। शहर में अभी तिब्बती बाजार भी नहीं लगा है। शहर में वर्षों से सेक्टर-14 में तिब्बती बाजार लगता है। यहां खास तौर पर गर्म कपड़े बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें