फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स कर देते हैं थोक दर से दोगुना पेट्रोल-डीजल का दाम
विज्ञापन

- पेट्रोल में मिलाकर एथेनॉल भी बेचा जाता है उसी दर से
एजेंसी
नई दिल्ली।
पेट्रोल और डीजल के महंगे दामों के पीछे उन पर लगने वाले भारी भरकम टैक्स के होने की बात तो आप सभी ने सुनी होगी। लेकिन टैक्स का ये बोझ इस कदर है कि रिफाइनरी से निकलते समय तय होने वाली पेट्रोल-डीजल की थोक दर उसका टैंकर पंप तक पहुंचने के दौरान टैक्स के बोझ से दोगुनी हो जाती है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर-

क्रूड ऑयल से पंप तक का सफर
80 डॉलर यानी करीब 5729 रुपये प्रति बैरल रहा बृहस्पतिवार को क्रूड ऑयल का दाम
36.03 रुपये प्रति लीटर बैठा 159 लीटर के बराबर वाले एक बैरल क्रूड ऑयल का दाम
3.45 रुपये पेट्रोल व 7.14 रुपये प्रति लीटर डीजल को क्रूड ऑयल से निकालने पर आता है खर्च
39.48 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल व 43.13 रुपये प्रति लीटर डीजल के लिए बैठा इस तरह से बेसिक खर्च
40.49 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल व 44.32 रुपये प्रति लीटर डीजल का दाम रहा बृहस्पतिवार को रिफाइनरी गेट पर

ऐसे तय होता है तेल का दाम
रिफाइनरी गेट से निकलने के बाद तेल के दाम में जुड़ते हैं डीलर कमीशन, वैट और केंद्र-राज्य के टैक्स
3.34 रुपये का कमीशन मिलता है पेट्रोल पंप मालिक को एक लीटर पेट्रोल के लिए
2.52 रुपये प्रति लीटर हो जाता है यही कमीशन डीजल की बिक्री के लिए
19.48 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल व 15.33 रुपये प्रति लीटर डीजल के लिए उत्पाद कर वसूलती है केंद्र सरकार
62.30 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल व 60.98 रुपये प्रति लीटर डीजल हो जाता है इस प्रक्रिया तक दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में शेष हिस्सेदारी राज्य के वैट, प्रदूषण सरचार्ज व स्थानीय स्तर पर एंट्री टैक्स की होती है
दिल्ली में सबसे कम वैट और मुंबई में सबसे ज्यादा हैं वैट या सेल्स टैक्स लगता है पूरे देश में

ये भी है एक खेल
10 फीसदी हिस्सेदारी प्रति लीटर पेट्रोल में एथेनॉल की भी होती है
30 लीटर क्षमता वाले कार के पेट्रोल टैंक में 27 लीटर पेट्रोल व 3 लीटर एथेनॉल होता है
47.5 रुपये प्रति लीटर था बुधवार को 25 फीसदी इजाफे से पहले तक एथेनॉल का दाम
142.5 रुपये का एथेनॉल और 2187 रुपये का पेट्रोल बैठता है इस हिसाब से टैंक में
2329.5 रुपये ही वसूले जाने चाहिए इस 30 लीटर के टैंक को पूरा भरने के लिए
2430 रुपये वसूले गए इस टैंक को भरने के लिए पेट्रोल के 81 रुपये प्रति लीटर दाम के हिसाब से बृहस्पतिवार को
----------------------------------
तेल के दामों का उछलना जारी, पेट्रोल
81 तो डीजल 73 रुपये पार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार कमजोरी तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ना जारी है। बृहस्पतिवार को भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमत में 11 पैसे, जबकि पेट्रोल की कीमत में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसी के साथ दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 81 रुपये जबकि डीजल की कीमत 73 रुपये के पार पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पेट्रोल की कीमत 81 रुपये प्रति लीटर रही, तो डीजल 73.08 रुपये प्रति लीटर बेचा गया। इससे एक दिन पहले, बुधवार को यहां पेट्रोल की कीमत 80.87 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल की कीमत 72.97 रुपये प्रति लीटर थी। अगस्त के मध्य से अब तक पेट्रोल में 3.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 4.31 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें