फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

ऱ् सिलेंडर फटाने से ढह गया मकान, 20 लाख का नुकसान
ऱ् गांव सिंगार की घटना : जब हादसा हुआ परिवार के लोग घर से बहार थे



अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना। नूंह जिले के पुन्हाना खंड के गांव सिंगार में सोमवार देर रात घरेलू गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर से बहार बैठे थे। यह हादसा शॉर्टसर्किट के कारण बताया गया। इस हादसे से पीड़ित परिवार को तकरीबन 20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं परिवार के 5 पंखे, कूलर, चारपाई, अलमारी, खाना बनाने का घरेलू सामान के अलावा 10 हजार रुपये कैश और करीब 20 हजार रुपये की चांदी का सामान का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। जिस घर में हादसा हुआ था वह पुरखों की हवेली थी। घर के मालिक ट्रक ड्राइवरी और मजूदरी करके अपना परिवार की जरूरतों को पूरा करते थे।
पीड़ित सद्दाम खान ने बताया कि वह पांच भाई हैं जिनमें से 3 घर पर नहीं थे और 2 घर पर ही थे शाम को खाना खा कर वह बाहर दुकान पर बैठे हुए थे बड़े भाई की पत्नी अपने 3 बच्चों को साथ लेकर शौच करने के लिए बाहर गई हुई थीं। अचानक से आवाज धमाका हुआ और पता चला कि सिलेंडर फटने से उनका घर तहस-नहस हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके घर के दो चौबारे, दो कमरे उनके आगे बना बरामदा तहस-नहस हो गया। घर में रखा सारा सामान टूट-फूट गया। इसके अलावा घर में 10 हजार रुपये नगद रखे थे, सात हजार रुपये की चांदी व 15 हजार रुपयेे की कानों की बाली भी मलबे में दब कर गुम हो गई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सद्दाम का कहना है कि घर में ऊपर बने कमरों के पास एक रसोई है उसमें सिलेंडर और खाने-पीने का सामान रखा हुआ था। शाम का खाना बनाने के बाद शायद गलती से गैल सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और अचानक बिजली आने से ये हादसा हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसी का वर्जन
जब सिलेंडर फटा तो हम घरों से बाहर निकले घर से बाहर निकले सद्दाम का घर टूट रहा था हमें जब पता लगा कि घर में कोई नहीं है तो हम शांत हो गए हम सरकार से मांग करते हैं गरीब आदमी हैं इनकी आर्थिक मदद की जाए मकान के हालत देख कर तो ऐसा लगता है अगर घर में व्यक्ति होता तो किसी का बचना मुश्किल था। - शहजाद खान, पड़ोसी

फोटो---टूटा मकान और टूटा घरेलू सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें