फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल प्रतिभा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि ग्रेनो से आए तो देख लें----
विज्ञापन


फोटो----
‘अगर नींव अच्छी पड़ेगी, तभी इमारत अच्छी बनेगी’
- बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा वेनिस माल में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं फन पिकनिक का आयोजन किया गया। बाल प्रतिभा सम्मान में नर्सरी से लेकर एमबीए, बीटेक, सीए एवं सीएस पास करने वाले 64 प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। 10वीं कक्षा के 7 बच्चों को 10 सीजीपीए लाने के लिए सम्मानित किया गया। 12वीं कक्षा में सर्वाधिक 96.25 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली मुस्कान सोडानी को एडवोकेट ओपी बंसल द्वारा गोल्ड मेडल देने की घोषणा की गई। यह मेडल 15 अगस्त को तीज समारोह में दिया जाएगा। सभी बच्चों ने विभिन्न तरह के खेल एवं पिकनिक का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद बैद ने कहा कि होनहार बच्चे भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं। हमें इनको हमेशा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए। अगर नींव अच्छी पड़ेगी तभी इमारत अच्छी बनेगी। कार्यक्रम का संचालन राम रतन शर्मा द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों में पूर्व अध्यक्ष व प्रवक्ता पवन शर्मा, जीपी केडिया, अनिल अग्रवाल, केएल बैद, विजय सोनी, जुगल किशोर भारती, जीवन जैन, महेंद्र शाह, आरके पुरोहित, राजेश खंडेलवाल, अंजनी सराफ , जीसी माहेश्वरी, प्रकाश, आरसी बजाज, विक्रम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, प्रदीप गर्ग, नीशू गुप्ता, निशि अग्रवाल, जया अग्रवाल, सरिता गुप्ता, अनीता शर्मा सहित कई संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें